मौत का गड्ढा: मुरादाबाद में मिट्टी खोदते समय ढांग धंसी, 2 महिलाओं की जान गई, तीसरी की हालत गंभीर

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के समाथल गांव में बुधवार सुबह तालाब में पीली मिट्टी खोद रही तीन महिलाएं अचानक ढांग भरभराकर गिरने से मलबे में दब गईं। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों के होश उड़ गए।

आनन-फानन महिलाओं को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मालदेई (40) पत्नी बृजपाल मौर्य और सुनीता (35) पत्नी श्रीराम कश्यप की मौत हो गई।

 

रामबती (40) पत्नी छत्रपाल मौर्य गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की खबर फैलते ही सीएचसी बिलारी में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक महिलाएं अपने घरों की लिपाई-पुताई के लिए तालाब से पीली मिट्टी निकालने गई थीं। इसी दौरान अचानक तालाब की ढांग दरक गई और तीनों महिलाएं नीचे दब गईं। लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को बाहर निकाला।

समाथल गांव के पूर्व प्रधान वीरसिंह यादव ने बताया कि गांव की महिलाएं वर्षों से इसी तालाब से पीली मिट्टी खोदती चली आ रही हैं। थाना बिलारी पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

और पढ़े  UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी
  • Related Posts

    अयोध्या- आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू

            भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू का सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों…

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…