शाहजहाँपुर / जलालाबाद- मुख्य चौराहे पर लगी चेयरमैन की फोटो और नाम पर लगा दिया पेंट

Spread the love

 

 नगर के मुख्य चौराहे पर लगी चेयरमैन शकील अहमद की फोटो और नाम के ऊपर पेंट लगाकर किसी अराजक तत्व ने त्योहारी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार दोपहर को इस बात की जानकारी होने पर पालिकाकर्मियों ने काफी मशक्कत से उस पेंट को रगड़कर साफ किया।

बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित नगर के मुख्य चौराहे पर करीब 20 फुट की ऊंचाई पर नगर पालिका का नगर आगमन से संबंधित स्वागत बोर्ड लगा है। इसमें एक तरफ भगवान परशुराम का और दूसरी तरफ चेयरमैन का फोटो व उनका नाम लिखा है। देर रात किसी अराजक तत्व ने चेयरमैन के फोटो और नाम पर नीला पेंट पोत दिया।

खास बात यह है कि इस बोर्ड के पास पुलिस की हर समय पिकेट ड्यूटी भी रहती है। उस बोर्ड तक जेसीबी या किसी अन्य हाइड्रोलिक के सहारे ही पहुंचा जा सकता है। त्योहार के चलते बुधवार रात 12 बजे के बाद तक कई दुकानें खुली रहीं।

अनुमान है कि देर रात या तड़के इस कार्य को अंजाम दिया गया। कस्बा इंचार्ज आजाद यादव ने बताया कि मौके पर जांच की गई थी। आरोपी का पता लगाया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि जो लोग नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं, उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  भीषण हादसा: बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार,2 महिलाओं की मौत,35 लोग घायल
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love