पेट्रोल-डीजल के दाम:- केंद्र की भाजपा सरकार ने किया 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल- डीजल।

पेट्रोल-डीजल के दाम:- केंद्र की भाजपा सरकार ने किया 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल- डीजल।

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। नई दरें कल सुबह यानी 15 मार्च सुबह छह बजे से लागू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री ने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता के जरिए पीएम मोदी की सराहना की।

अन्य देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम
उन्होंने बताया कि तब का तब था, लेकिन आज भी कई देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल के दाम देखिए! 14 मार्च 2024 को रुपये के आधार पर भारत में पेट्रोल औसतन ₹94 प्रति लीटर है, लेकिन इटली में ₹168.01 यानी 79% अधिक, फ्रांस में ₹166.87 यानी 78% अधिक, जर्मनी में ₹159.57 यानी 70% अधिक और स्पेन में ₹145.13 यानी 54% अधिक! और ऐसे ही डीजल के दामों की तुलना कीजिए तो यदि भारत की औसत ₹87 प्रति लीटर है तो इटली में ₹163.21 यानी 88% अधिक, फ्रांस में ₹161.57 यानी 86% अधिक, जर्मनी में ₹155.68 यानी 79% अधिक और स्पेन में ₹138.07 यानी 59% अधिक!

और पढ़े  फरीदाबाद: गांव सीही के बोरवेल में गिरी बच्ची नेहा की मौत, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन भी नहीं बचा पाया जान
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…