पौड़ी- 50 जरूरतमंद बच्चों को वितरित किये शिक्षण व लेखन सामग्री

Spread the love

पौड़ी- 50 जरूरतमंद बच्चों को वितरित किये शिक्षण व लेखन सामग्री

रोटरी क्लब श्रीनगर व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पौड़ी द्वारा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षण व खेल सामाग्री वितरित की गई। जीआईसी उज्याड़ी, डीएवी कॉलेज, क्यार्क, केवर्स सहित 14 विद्यालयों के 50 छात्र-छात्राओं को सामाग्री दी गई। इस सामाग्री को पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की उपस्थिति में रोटरी क्लब श्रीनगर व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पौड़ी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामाग्री व इंडोर स्टेडियम पौड़ी के बच्चों को खेल सामाग्री वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि शिक्षा के बगैर जीवन में किसी अच्छे मुकाम तक पहुंचना मुश्किल है, इसलिए बच्चों को नियमित विद्यालय जाकर शिक्षक ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के निरंतर अभ्यास से बच्चों को सफलता प्राप्त होती है। कहा कि साक्षरता की ताकत किसी भी घर परिवार और समाज के साथ उस देश के विकास की नीव को मजबूत करता है। जिलाधिकारी बच्चों को यह भी कहा कि समय मिलते ही हर दिन अच्छी-अच्छी किताबों का अध्ययन करना, मोबाइल फोन का सही उपयोग करना और अवकाश के दिन भी समय निकालकर पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दें, जिससे आगे अपनी सफलता हासिल कर सकोगे।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष राहुल कपूर ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद बच्चों की हर संभव मदद की गई है और आगे भी अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामग्री जरूरतमंद बच्चों को उपलब्ध कराई जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- चुना भट्टा के पास मिली महिला की लाश, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *