लालकुआँ: दलित समाज के लोगों ने दिया ज्ञापन”कार्रवाई ना करने पर दी अन्दोलन की चेतावनी।

लालकुआँ: दलित समाज के लोगों ने दिया ज्ञापन”कार्रवाई ना करने पर दी अन्दोलन की चेतावनी।

रिर्पोटर- प्रकाश कुमार

लालकुआँ के अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक स्थित अम्बेडकर पार्क में आयोजित होने वाले शादी समारोहों में प्रतिबंध मीट,मच्छली मदिरा की दावत को लेकर चौतरफा विरोध शुरू हो गया है क्षेत्र के तमाम दलित संगठनों ने पार्क में मीट,मदिरा की दावत को पूर्णरूप से प्रतिबंध करने की मांग तेज कर दी है।
इसी को लेकर आज नगर के युवा समाजसेवी एवं दलित नेता गुरूदेव मौर्य के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों दलित समाज के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह को जिला अधिकारी नैनीताल एंव उत्तराखण्ड अनुसुचित जाति आयोग के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जिसपर अधिशासी अधिकारी ने उन्हें तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।वही आक्रोश लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बताते चले कि लालकुआँ के अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर 1 स्थित अम्बेडकर पार्क में बीते कुछ समय से शादी समारोहों में मीट,मच्छली ,मदिरा जमकर परौसी जा रही है जिसको लेकर क्षेत्र के दलित समाज के लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा था। आज नगर के युवा समाजसेवी एंव दलित नेता गुरूदेव मौर्य के नेतृत्व दर्जनों दलित समाज के लोग नगर पंचायत परिसर में इकट्ठा हुए। जहां मौजूद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह को जिलाधिकारी एंव उत्तराखण्ड अनुसुचित जाति आयोग के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। वही दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लालकुआँ नगर में एक मात्र बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी का पार्क हैं जिसमें बाबा साहेब की सुंदर मूर्ति स्थापित है तथा उक्त पार्क में विभिन्न प्रकार के समाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ साथ शादी समारोह भी होते आ रहे है।
उन्होंने कहा कि अम्बेडकर पार्क में बीते कुछ समय से आयोजित होने वाले शादी समारोहों में मीट मच्छली मदिरा की दावतों का आयोजन किया जा रहा है तथा पार्क में अवैध रूप से वाहन की पार्किंग की जा रहीं हैं साथी ही उन्होंने कहा कि शाम होते ही नशेड़ियों को जमावड़ा लगा रहता है। जिसे दलित समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पार्क की सफाई व्यवस्था भी रामभरोसे हैं जगह जगह गंदगी फैली रहती है। तथा पार्क में अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की है। जिसपर अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह ने मौजूद लोगों को तुरंत कार्यवाही का आश्वासन दिया।वही आक्रोश लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी एवं दलित नेता गुरूदेव मौर्य,कानूनी सलाहकार संजय सिंह, खीम सिंह आर्य, समाजसेवी प्रदीप कुमार, प्रकाश कुमार,दिव्यांग समिति के अध्यक्ष शंकर लाल, रोहन चौधरी, धर्मवीर सिंह, श्रीपाल,महिला नेत्री अनिता देवी,राजीव कुमार, जीतू नेहरा,कैलाश आर्य, मनीष गौतम, राजकुमार आगरी, समाजसेवी मुकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  पीए पर ईडी छापे के बाद रावत का बयान-: 'कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में, पार्टी पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद'
  • Related Posts

    रुड़की: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, त्योहारों के दौरान योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

    त्योहारों के दौरान रेलवे योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के बीच भी दो विशेष ट्रेन चलेंगी। मुरादाबाद मंडल के…

    उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

    आगामी कुंभ और विधानसभा की सुरक्षा के लिए इंटेलीजेंस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुई इंटेलीजेंस के अधिकारियों की बैठक में राज्य में…