लालकुआं: मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई मौत।

लालकुआं: मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई मौत।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की ओर से मंडी पुलिस चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि गोरापड़ाव के पास अज्ञात लोगों ने युवक के सिर पर गंभीर वार किया था।

नारायणपुरम हल्दूचौड़ निवासी संजय पांडे (28) मोटाहल्दू में एक कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार सात मई को वह ड्यूटी के बाद घर नहीं आया। पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ गोरापड़ाव गया था। वहां अज्ञात लोगों ने संजय पांडे के सिर पर हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में उसके दोस्त को गंभीर चोटें आई। इस दौरान दोस्त वहां से भाग गया। जब लोगों को संजय सड़क पर गिरा दिखाई दिया तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल अज्ञात में भेजा गया।
दूसरे दिन उसके दोस्त ने संजय के परिजनों को पूरी घटना बताई। सात मई से संजय का एसटीएच में इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की ओर से अज्ञात हमलावर के खिलाफ मंडी पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। संजय पांडे के घर में मां, और दो साल की बच्ची है। उसकी मृत्यु के बाद आज उसकी पत्नी भी लंबे समय बाद उसके घर में पहुंची है।

और पढ़े  उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…