पौड़ी- शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले चालकों पर करें कार्यवाही,चारधाम यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए गंभीरता से करें कार्य- जिलाधिकारी

Spread the love

पौड़ी- शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले चालकों पर करें कार्यवाही,चारधाम यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए गंभीरता से करें कार्य- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों, परिवहन विभाग व पुलिस विभाग को चालान की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग का सुधारीकारण कार्य जल्द शुरू करने तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश रेलवे अधिकारी को दिये। उन्होंने परिवहन विभाग को वाहनों की चैकिंग करते हुए शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले वाहन चालकों पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी करें। जिलाधिकारी ने अधिक्षण अभियंता लोनिवि को वाहन दुर्घटनाओं का सही आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को हर माह 50-50 चालान करने का लक्ष्य दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड पर चलने वाले चौपहिया व दुपहिया वाहनों तथा बिना हेलमेट दुपहिया वाहन का संचालन करने वालों पर चालानी कार्यवाही करें।जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा को मध्यनजर रखते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद के अंतर्गत यात्रा रूटों जैसे श्रीनगर, लक्ष्मणझूला सहित अन्य स्थानों पर वाहनों की नियमित चैकिंग करें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी यांत्रिक मार्गों पर यातायात का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाना सुनिश्चित करें।

वाइट — जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान


Spread the love
और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- चैत्र नवरात्र, दिव्यांग बाबा की साधना खींच रही ध्यान, सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी देवी को समर्पित
  • Related Posts

    10th Result: आज राजस्थान बोर्ड जारी करेगा परीक्षा परिणाम,देखें अपना रिजल्ट

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजे आज…


    Spread the love

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *