पौड़ी- शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले चालकों पर करें कार्यवाही,चारधाम यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए गंभीरता से करें कार्य- जिलाधिकारी

पौड़ी- शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले चालकों पर करें कार्यवाही,चारधाम यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए गंभीरता से करें कार्य- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों, परिवहन विभाग व पुलिस विभाग को चालान की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग का सुधारीकारण कार्य जल्द शुरू करने तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश रेलवे अधिकारी को दिये। उन्होंने परिवहन विभाग को वाहनों की चैकिंग करते हुए शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले वाहन चालकों पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी करें। जिलाधिकारी ने अधिक्षण अभियंता लोनिवि को वाहन दुर्घटनाओं का सही आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को हर माह 50-50 चालान करने का लक्ष्य दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड पर चलने वाले चौपहिया व दुपहिया वाहनों तथा बिना हेलमेट दुपहिया वाहन का संचालन करने वालों पर चालानी कार्यवाही करें।<strong>पौड़ी- शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले चालकों पर करें कार्यवाही,चारधाम यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए गंभीरता से करें कार्य- जिलाधिकारी</strong>जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा को मध्यनजर रखते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद के अंतर्गत यात्रा रूटों जैसे श्रीनगर, लक्ष्मणझूला सहित अन्य स्थानों पर वाहनों की नियमित चैकिंग करें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी यांत्रिक मार्गों पर यातायात का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाना सुनिश्चित करें।

वाइट — जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान

और पढ़े  उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू, 1 मरीज प्रति घंटा से अधिक हुई संक्रमण की रफ्तार, औसत संख्या प्रतिदिन 32 दर्ज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…