पौडी: वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वृहत स्तर पर चलाया जा रहा है जन-जागरुकता अभियान

पौडी: वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वृहत स्तर पर चलाया जा रहा है जन-जागरुकता अभियान

ग्रीष्म काल में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन वृहत स्तर पर जन-जागरुकता अभियान चला रहा है। जिसके तहत एक ओर जहां वन, कृषि व उद्यान विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगो को वनाग्नि से होने वाले नुकसान व इसकी रोकथाम को लेकर जानकारी दी जा रही है वहीं शिक्षण संस्थानों में शिक्षणरत्त छात्रों के माध्यम से अभिभावकों को जागरुक किया जा रहा है। <strong>पौडी: वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वृहत स्तर पर चलाया जा रहा है जन-जागरुकता अभियान </strong>मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद गौड ने बताया कि जनपद के सभी हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट स्कूलों में शिक्षणरत्त छात्रों को वनाग्नि को लेकर शपथ दिलाई जा रही है साथ ही वनाग्नि से वन्य जीव-जन्तुओं व वनस्पतियों को होने वाले नुकसान से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने की आशंका से छात्रों को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को वनाग्नि के प्रति जागरुक करने का उद्देश्य है कि छात्र घर जाकर अपने अभिभावकों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक कर सकें।

और पढ़े  CM धामी का पीएम को पत्र: खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं,'राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी, जीवेम शरदः शतम्'
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…