पौड़ी- महिला अपराधों और साइबर सुरक्षा के लिए महिला मंगल दल के साथ ग्रामीण महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

Spread the love

 

पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करने के निर्देश दिए गए है जिसके तहत थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांवो में महिला मंगल दल ओर स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर जन जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है, आज थानाध्यक्ष ने ग्राम अगड़ी की महिला मंगल दल की महिलाओं के साथ महिला सुरक्षा,बच्चो में लेगिंग अपराधो से बचाव और साइबर सुरक्षा पर मिलकर जागरूकता पाॅपलेट वितरित किए गए जहां पर उनके द्वारा महिलाओं और ग्रामीणों से आग्रह किया की वितरित किए गए पापलेट को गांव के पंचायत भवन, बारात घर में चस्पा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जन जागरूकता हेतु प्रचारित करें, इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल ने बताया की आज के इंटरनेट ओर तकनीकी युग में गांवों के भोले भाले लोग आसानी से साइबर अपराधों के जाल में फंस जा रहे है, उन्होंने लोगों से अपील की है की किसी भी दशा में अपने मोबाइल फोन के पिन नंबर और ओटीपी को किसी भी अनजान व्यक्ति को शेयर न करे ओर अनचाहे इंटरनेट लिंक पर न जाएं ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की ऐसे मामलो में अधिक जानकारी ओर सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 1930,1090 ओर 112 पर संपर्क करे, आज चलाए गए जन जागरूकता अभियान में अपर उप निरी0 कैलाश जोशी हेड का0 सुरजीत सिंह का0 भीष्म ओर हरेंद्र शामिल रहे, जन जागरूकता अभियान आगे भी थाना क्षेत्र के गांवो में लगातार जारी रहेगा।

और पढ़े  देहरादून: सरकारी संपत्ति पर पोस्टर लगाने के मामले में पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण बरी, जानें..

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love