देहरादून- किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

देहरादून पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विधि विवादित दो अन्य किशोरों को पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह लोगों के कपड़े धोकर भरण पोषण करती है।

 

12 मार्च की शाम उसने अपनी बेटी को लोगों के कपड़े देने भेजे थे। एक आरोपी ने उसे फोन कर हरिद्वार बाईपास बुलाया। इसके बाद अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे जंगल ले गए। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दिया जिससे किशोरी बेसुध हो गई। उसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

सुबह एक ई-रिक्शा में बैठाकर उसे घर के लिए भेज दिया। घर पहुंची किशोरी ई-रिक्शा से उतरते ही चक्कर खाकर गिर पड़ी। होश आने पर उसने मां को आपबीती बताई। पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…