पौड़ी: राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटडीढाक में आयोजित हई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों द्वारा उठाई गई जन समस्याएं का तत्काल निस्तारण करें: जिलाधिकारी

पौड़ी: राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटडीढाक में आयोजित हई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों द्वारा उठाई गई जन समस्याएं का तत्काल निस्तारण करें: जिलाधिकारी
<strong>पौड़ी: राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटडीढाक में आयोजित हई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों द्वारा उठाई गई जन समस्याएं का तत्काल निस्तारण करें: जिलाधिकारी</strong>

कोटद्वार के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ीढाक में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। <strong>पौड़ी: राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटडीढाक में आयोजित हई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों द्वारा उठाई गई जन समस्याएं का तत्काल निस्तारण करें: जिलाधिकारी</strong>जिलाधिकारी के चौपाल में पहुंचते ही ग्रामीण काफी उत्सुक नजर दिखे। कोटड़ीढाक चौपाल में ग्रामीणों द्वारा सिंचाई नहरों की सफाई, विद्युत सप्लाई, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा संबंधित शिकायतें रखी गई।
गुरुवार को आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को बरसात से पूर्व सिंचाई नहरों की साफ-सफाई तथा जो नहर क्षतिग्रस्त हैं उसपे तत्काल कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कोटडीढाक में शौचालय बनवाने के लिए नगर निगम तथा पेयजल विभाग को पानी की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत की बार-बार कटौती होने तथा संबंधित लाइनमैन द्वारा समय पर लाइट ठीक न करने की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि लाइनमैन से अपनी समस्याएं रखते हैं तो उनके द्वारा समय पर फोन नहीं उठाया जाता है, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत को संबंधित लाइनमैन के वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी को कृषि भूमि पर लगे पॉलो का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तहसील दिवस में जो समस्याएं ग्रामीणों द्वारा रखी गई थी उसका निस्तारण अभी तक नहीं हो पाया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि लालपानी स्थित अस्पताल का सुधारीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को विभिन्न कार्यों की गुणवत्ता के जांच करने के निर्देश भी दिए।

और पढ़े  निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…