पौडी: वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वृहत स्तर पर चलाया जा रहा है जन-जागरुकता अभियान

Spread the love

पौडी: वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वृहत स्तर पर चलाया जा रहा है जन-जागरुकता अभियान

ग्रीष्म काल में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन वृहत स्तर पर जन-जागरुकता अभियान चला रहा है। जिसके तहत एक ओर जहां वन, कृषि व उद्यान विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगो को वनाग्नि से होने वाले नुकसान व इसकी रोकथाम को लेकर जानकारी दी जा रही है वहीं शिक्षण संस्थानों में शिक्षणरत्त छात्रों के माध्यम से अभिभावकों को जागरुक किया जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद गौड ने बताया कि जनपद के सभी हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट स्कूलों में शिक्षणरत्त छात्रों को वनाग्नि को लेकर शपथ दिलाई जा रही है साथ ही वनाग्नि से वन्य जीव-जन्तुओं व वनस्पतियों को होने वाले नुकसान से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने की आशंका से छात्रों को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को वनाग्नि के प्रति जागरुक करने का उद्देश्य है कि छात्र घर जाकर अपने अभिभावकों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक कर सकें।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- विजिलेंस की कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *