संसद बजट सत्र: दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल

Spread the love

संसद के बजट सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट को लेकर भारत सरकार के रुख से पूरे देश को अवगत कराया। आज ईरान और अमेरिका-इस्राइल के टकराव से उपजे तनावपूर्ण हालात पर पीएम मोदी राज्यसभा में बयान दे सकते हैं। लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल शुरू होगा।

 

संसद के बजट सत्र में आज भी दोनों सदनों में कई अहम विधायी काम सूचीबद्ध हैं। लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल की शुरुआत होगी। राज्यसभा में पीठासीन सभापति की अनुमति से सदस्य अहम मुद्दे उठाएंगे। राज्यसभा में पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया में जारी वैश्विक ताकतों के टकराव के मुद्दे पर वक्तव्य दे सकते हैं। इसके अलावा दोनों सदनों में कुछ अहम विधेयकों पर भी चर्चा कराए जाने की संभावना है।

 

 

 

दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल

दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल

राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा बहस होनी चाहिए

राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, इतनी बड़ी समस्या दुनिया के सामने है। अगर आप चाहते हैं कि देश को इस बारे में पता चले, तो इस पर बहस होनी चाहिए।

हाजी शौकत अली के विवादित बयान पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?

उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम अध्यक्ष हाजी शौकत अली के विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, यह देश कानून के अनुसार चलता है। कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी एक अबोध बालक हैं। उन्होंने कोरोना काल में गलत सूचना फैलाई और लोगों को भड़काया। आज भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है। देश में पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं। जबकि, दुनिया भर के देशों में कीमतें बढ़ गई हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने तेल का दाम बढ़ा दिया है तो राहुल गांधी इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। इस देश में परेशानी नेता प्रतिपक्ष है।

और पढ़े  दिल्ली- देर रात मुठभेड़: AATS टीम और बदमाश के बीच फायरिंग, पैर में गोली लगने से 17 मामलों का आरोपी घायल

Spread the love
  • Related Posts

    मौसम- देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार, मानसून पर छाया अल नीनो का साया

    Spread the love

    Spread the loveतेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण्-पश्चिम मानसून और उत्तरी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में व्यापक बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर से…


    Spread the love

    Delhi- खतरे की नींव पर बसे डेरे, आखिर कितनी जिंदगियां दांव पर लगाएगा लापरवाह सिस्टम, बेसमैंट बने मुसीबत

    Spread the love

    Spread the loveतुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर-1 स्थित पांच मंजिला इमारत में हुआ अग्निकांड केवल एक हादसा नहीं, बल्कि शहरी नियोजन और सुरक्षा मानकों में लगातार बरती जा रही लापरवाही…


    Spread the love