पौड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले ईनामी को किया गिरफ्तार।

Spread the love

पौड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले ईनामी को किया गिरफ्तार।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में 3,000 कि0मी0 दूर तमिलनाडु में पौड़ी पुलिस की धमक।*

पौड़ी ( वीरेन्द्र रावत) दिनांक 10.11.2021 को *वादी श्री शूरवीर सिंह भण्डारी* पुत्र स्व0 केन्द्र सिंह भण्डारी, निवासी भण्डारी भवन काला रोड़ श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली श्रीनगर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि *अरूण राज चलैल्या ने वादी एवं श्रीनगर के स्थानीय व्यक्तियों एवं व्यापारियों से फर्नीचर एवं अन्य घरेलू समान खरीदने के नाम पर करोडों की धोखाधड़ी* की है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर जनपद की *कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-94/2021, धारा-406/420 भा0द0वि0 बनाम अरूण राज चलैल्या पंजीकृत* कर विवेचना उपनिरीक्षक श्री रणवीर चन्द्र रमोला के सुपुर्द की गयी।
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा आमजनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये *अभियोग का सफल निस्तारण* कर प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में *पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित* किया गया। जिसके क्रम में श्री शेखर चन्द्र सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्री श्याम दत्त नौटियाल क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। *चूँकि प्रकरण आमजनमानस से करोड़ों रूपये की आर्थिक धोखाधड़ी* से सम्बन्धित था। इस हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं *घटना के सफल अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुये ठोस सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलान्स *की मदद से अभियुक्त के बारे में *विभिन्न माध्यमों से जानकारी* की गयी। काफी प्रयासों के बाद अभियुक्त उक्त का *तमिलनाडु में होने की जानकारी प्राप्त* हुयी। अभियुक्त काफी शातिर किस्म का ठग है, जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने तथा मोबाइल व आईएमईआई नम्बर बदल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ₹ 5,000/- का ईनाम घोषित* किया गया। अभियुक्त के बारे में जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस टीम *बिना समय गंवाये तमिलनाडु के लिये रवाना* हुयी। जनपद पौड़ी से *सैकडों कि0मी0 दूर वहां के वातावरण एवं भाषा सम्बन्धी कठिनाइयां पुलिस टीम के सामने आना स्वाभाविक* था। भिन्न वातावरण एवं भाषा सम्बन्धी समस्याओं के बीच *फरार अभियुक्त का पता लगाना पुलिस के लिये चुनौतिपूर्ण* कार्य था। गठित टीम द्वारा *काफी जद्दोजहत करते हुये तमाम कठिनाइयों एवं चुनौतियों को दरकिनार* कर तमिलनाडु पहुँकर अथक प्रयासों के फलस्वरूप *गठित टीम को सफलता* मिली। परिणाम स्वरूप पौड़ी पुलिस ने अभियुक्त *अरूण राज चलैल्या को दिनाँक 20.01.2023 की देर रात्रि 2.30 बजे तमिलनाडु* राज्य के 2/40 Vellalar Police station, Tirichitatambaram sub division pattukatai, district- Thanjavur से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है|

और पढ़े  हल्द्वानी- फर्जी बिल पर भुगतान, CM के उपसचिव के नाम से बनाई फेक आईडी

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह *वर्ष-2021 में धनतेरस से पूर्व श्रीनगर* में अपने किसी परिचित के माध्यम से *व्यवसाय करने के उद्देश्य* से आया था। उसके द्वारा श्रीनगर बाजार में *दीपावली पर्व के धनतेरस पर स्थानीय व्यक्तियों को सस्ते सामानों का प्रलोभन देकर एडवान्स बुकिंग* लेकर धनतेरस के दिन स्थानीय एवं आसपास के अन्य क्षेत्र के व्यक्तियों से *करोडों रूपये हड़प कर फरार* हो गया। अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसके द्वारा इससे पूर्व इसी प्रकार की* धोखाधड़ी रूद्रप्रयाग, ऋषिकेश एवं उत्तराखण्ड के अन्य भिन्न-भिन्न स्थानों* पर भी की जा चुकी थी। वह लोगों से करोडों रूपये हड़प कर तमिलनाडु फरार हो गया एवं *पुलिस उसके ठिकाने का पता न लगा पाये इसलिये वह लगातार अपने ठिकाने व मोबाईल नम्बर बदल* रहा था। अभियुक्त को *पौड़ी पुलिस का तमिलनाडु में आने व गिरफ्तार होने का अंदेशा* नहीं था।

*पुलिस टीमः-*

(1) वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री संतोष पैथवाल
(2) उपनिरीक्षक श्री रणवीर चन्द्र रमोला
(3) मुख्य आरक्षी माजिद खान
(4) आरक्षी हरीश – सीआईयू


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *