पौड़ी:- एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

Spread the love

पौड़ी:- एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

पौड़ी शहर में पानी सफ्लाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व यातायात व्यवस्था में आ रही कठिनाईयों में सुधार के अवसरों का विश्लेषण के लिए नगर पालिका सभागार पौड़ी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने शहर की समस्याओं को लेकर अपनी-अपनी बात रखी।
कार्यशाला में कार्यक्रम निदेशक मनोज पाण्डे ने कहा कि पौड़ी शहर में पानी सफ्लाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था आदि में आ रही कठिनाईयों में सुधार के लिए विभागों की सेवाओं को आम जनता के लिए अधिक सुगम, व्यवहारिक तथा पारदर्शी बनाये जाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के सुझाव प्राप्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में जो सुझाव प्राप्त हुए हैं उन्हें उच्च अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत किया जायेगा, जिससे शहर में हो रही कठिनाईयों को जल्द दुरूस्थ किया जा सकेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि कार्यशाला में जो समस्याएं रखी गई हैं, उनमें से कई समस्याओं का समाधान जल्द किया जायेगा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर में पार्किंग की समस्या, पेयजल व कूड़ा प्रबंधन की समस्या रखी गई तथा उनसे संबंधित अधिकारी द्वारा समस्याओं को दुरूस्थ करने को उनकी राय भी ली गई।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का जिलेवार आवंटन शुरू, अस्पताल-होटल समेत इन्हें होगी सप्लाई
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *