पौडी: भौतिक कार्यो के साथ-साथ वित्तीय प्रगति को सुधारें अधिकारी।

Spread the love

पौडी: भौतिक कार्यो के साथ-साथ वित्तीय प्रगति को सुधारें अधिकारी।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल संस्थान, जल निगम व संबंधित ठेकेदारों के साथ जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होने जेजेएम के कार्यो की भौतिक प्रगति के सापेक्ष वित्तीय प्रगति सुधारने के निर्देश दिये हैं। उन्होने दो करोड़ के ऊपर के सभी 58 कार्यो को दिसम्बर तह हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन कार्यों की प्रगति बढ़ाते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को समय पर भुगतान करें, जो अधिकारी समय पर भुगतान नहीं करता है तो उसनी जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को केसुंदर, अगरोड़ा व गडरी में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन की 02 करोड़ से ऊपर वाली 58 योजनाओं की डिटेल प्रस्तुत करें। उन्होंने ठेकेदारों को कहा कि गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत 110662 पेयजल कनेक्शन में से 105831 कनेक्शनों का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 2764 कार्यों में 2178 कार्य पूर्ण, जबकि अन्य कार्य प्रगति पर हैं।


Spread the love
और पढ़े  धामी कैबिनेट के विस्तार का निकला मुहूर्त-  आज होगी 5 नए मंत्रियों की ताजपोशी, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ
  • Related Posts

    पौड़ी-  ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक

    Spread the love

    Spread the love  ​जनपद पौड़ी के प्रेक्षागृह में सोमवार को ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं…


    Spread the love

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *