हल्द्वानी:- पीएम मोदी का उत्तराखण्ड दौरा होगा ऐतिहासिक: गणेश जोशी

हल्द्वानी:- पीएम मोदी का उत्तराखण्ड दौरा होगा ऐतिहासिक: गणेश जोशी

हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि आगामी 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौर में आ रहे हैं। जहां वह जागेश्वर और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे तो वहीं पिथौरागढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही प्रधानमंत्री लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे जहां स्वामी विवेकानंद जी ने ध्यान लगाया था, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, और उनके इस दौर से उत्तराखंड के टूरिज्म को भी मजबूती मिलेगी, उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे लग रहा है कि प्रधानमंत्री की इस रैली में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भारी बढ़ोतरी होगी जिससे यहां की आर्थिकी भी मजबूत होगी इसलिए लोगों में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भारी उत्साह है।

बाइट- गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री
<strong>हल्द्वानी:-  पीएम मोदी का उत्तराखण्ड दौरा होगा ऐतिहासिक: गणेश जोशी</strong>

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में क्यों नहीं बजता शंख? भगवान विष्णु को है प्रिय, आतापी-बातापी से जुड़ी है ये बात
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…