हल्द्वानी:- कांग्रेसियों का चढ़ा पारा बोले छात्र नेता के साथ हिस्ट्रीशीटर जैसा व्यवहार…

हल्द्वानी:- कांग्रेसियों का चढ़ा पारा बोले छात्र नेता के साथ हिस्ट्रीशीटर जैसा व्यवहार…

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में कल पूर्व छात्र संघ सचिव एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता करण अरोड़ा के ऊपर कल पुलिस ने अभद्र व्यवहार करते हुए लाठी भांजी थी जिसके बाद आज इसी मामले को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा से मुलाकात करते हुए छात्र के ऊपर लाठी भाजने वाले दरोगा के खिलाफ कार्यवाई करने मांग की है वहीं इस मामले में एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने उनको उचित आश्वासन देते हुए कहा है कि इस पूरे मामले में निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो उसको लेकर भी वह सभी पुलिस अधिकारियों  से बात करेंगे बताते चलें की कल सीओ सिटी और एक दरोगा ने एनएसयूआई से जुड़े पूर्व छात्र नेता के साथ इस कदर व्यवहार किया था कि जैसे वह कोई हिस्ट्रीशीटर हो..वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह तक कह दिया कि शायद पुलिस अधिकारियों को मंत्री रेखा आर्य के सामने अपने नंबर बढ़ाने होंगे तभी उन्हें एबीवीपी के प्रत्याशियों द्वारा उड़ाए गए पर्चे नजर नहीं आए और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठी भांज दी..

और पढ़े  देहरादून -BJP की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…