कोटद्वार: सतपुली में पहाड़ कटिंग के दौरान चट्टान गिरने से पौड़ी हाईवे बाधित, दो दिनों तक आवाजाही ठप

Spread the love

गुमखाल और सतपुली के बीच चल रहे पौड़ी हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान मंगलवार दोपहर 12 बजे कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली के बीच पहाड़ी से मलबे के साथ चट्टान गिरने से हाईवे बाधित हो गया। आवाजाही ठप होने से हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हल्के वाहन वैकल्पिक मार्ग रैतपुर होते हुए सतपुली बाजार से निकाले गए हैं। एनएच प्रशासन की ओर से बोल्डरों को तोड़ने के लिए ब्रेकर मशीन लगाई गई है। चट्टान टूटने से सतपुली मल्ली की सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। तहसीलदार ने बताया कि हाईवे करीब दो दिन तक बंद रहेगा।

 

गुमखाल और सतपुली के बीच कई जगहों पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर को पूर्व की भांति मशीनों से हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा था। करीब 12 बजे पहाड़ कटिंग के दौरान कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली के बीच बड़ी मात्रा में बोल्डर व मलबा हाईवे पर आ गया। तब से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

 

हाईवे पर आवाजाही ठप होने के बाद छोटे वाहनों ने वैकल्पिक मार्ग रैतपुर के कच्चे रास्ते से सतपुली बाजार तक आवाजाही शुरू कर दी है। भारी वाहन दिनभर हाईवे के खुलने का इंतजार करते रहे। हाईवे बंद होने से पर्वतीय क्षेत्र से ड्यूटी कर लौट रहे विभागीय कर्मी, शिक्षक भी देर शाम तक जाम में फंसे रहे। भारी भरकम बोल्डर तोड़ने में काफी समय लग रहा है। तहसीलदार ने बताया कि हाईवे को खोलने में अभी करीब दो दिन का समय लग सकता है।

कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली गांव के बीच पहाड़ कटिंग के दौरान भारी मात्रा में बड़े बोल्डर व मलबा आने से पौड़ी हाईवे दोपहर 12 बजे से बंद है। ब्रेकर मशीन लगाकर बोल्डरों को तोड़ा जा रहा है। वहीं पोकलेन मशीनों से मलबे को हटाया जा रहा है। मशीनें रातभर काम करेंगी। बोल्डर आने से सतपुली मल्ली में सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है।
-आशीष सैनी, जेई एनएच खंड धुमाकोट

और पढ़े  देहरादून- आईजी भरणे समेत 14 पुलिस अफसर व कर्मियों को मुख्यमंत्री मेडल, आज दिए जाएंगे पदक

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love