खटीमा- नाले के किनारे बांस के पेड़ों में अटका मिला नामी व्यवसायी का शव, लाइसेंसी रिवॉल्वर और सुसाइड नोट मिला

 

खटीमा शहर के एक वरिष्ठ व्यवसायी का शव मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में सुजिया नाले के किनारे बांस के पेड़ों के बीच अटका हुआ मिला। उनकी कनपटी के पास गोली लगी थी। घटनास्थल पर व्यवसायी की लाइसेंसी रिवाल्वर व सुसाइड नोट मिलने से उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, अपरान्ह करीब पौने दो बजे पुलिस को सुजिया महोलिया में खेताें के पास सुजिया नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। दरोगा किशोर पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान शहर के वरिष्ठ व्यवसायी व कंजाबाग निवासी जसोधर भट्ट (62) पुत्र प्रेम बल्लभ भट्ट के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना से खटीमा में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ लग गई।

पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, व्यवसायी घटना स्थल तक बाइक से पहुंचे थे। उनकी बाइक भी घटनास्थल के पास बरामद हुई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित करते हुए रिवॉल्वर और सुसाइड नोट बरामद किए। बताया कि जसोधर भट्ट सुबह करीब 10 बजे नाश्ता करने के बाद घर से निकले थे। हालांकि वह घटनास्थल पर कब पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है। घटनास्थल पर उनकी बाइक मिली है,जिससे उनके बाइक से ही घटनास्थल तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि घटनास्थल के पास सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

और पढ़े  हल्द्वानी- रामपुर रोड पर एक नामचीन दुकान की मिठाई में मिले कीड़े, ग्राहक भड़के

बकरी चराने वालों ने देखा शव
सुजिया महोलिया के पास खेतों के निकट सुजिया नाले के किनारे बकरी चराने वाले लोगों ने व्यवसायी का शव देखा था। जिसकी सूचना मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…