पौड़ी- शिकायतें अनावश्क रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज न हो – सीडीओ

Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हैल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटी-मोटी शिकातयों का अपने ही स्तर से समाधान करें, जिससे ऐसी शिकायतें अनावश्क रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज न हो।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि 2 दिन के भीतर संबंधित विभागीय अधिकारी सभी शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण क करें। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने ब्लाक स्तर के कार्यालयों से शिकायतों की जानकारी लेते हुए उसका विवरण प्रस्तुत करें। इसके अलावा उन्होंने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह में 2 दिन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के प्रकरणों की समीक्षा करें तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क करते हुए उनके आवेदन के संबंध में जानकारी भी ली।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी में CM धामी: बोले- नए मंत्रियों के अनुभव से राज्य को मिलेगा लाभ
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *