हल्द्वानी में CM धामी: बोले- नए मंत्रियों के अनुभव से राज्य को मिलेगा लाभ

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मंत्रिमंडल में जिन नए चेहरों को शामिल किया गया है उनका अपना सामाजिक और राजनैतिक अनुभव है। उनके इस अनुभव का लाभ अब समूचे राज्य के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य का चहुंमुखी विकास है जो समाज के अंतिम छोर तक पहुंच रहा है।

 

मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जन-गण-मन है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड तेज गति से आगे बढ़ने वाले राज्यों की श्रेणी में शामिल है। विकास योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए जन-गण-मन की भावना के अनुरूप सरकार पूरे प्राणो-प्रण से काम कर रही है।

चुनाव तो अपने समय पर होगा, अभी हम राज्य के उत्थान के लिए कर रहे हैं काम
क्या रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज है? इस सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि चुनाव तो अपने समय पर होगा। अभी हम लोग राज्य की जनता के विकास और उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। रक्षा मंत्री की रैली के बाद इस दिशा में और अधिक जोश से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से पुराना लगाव है। जब राज्य बन रहा था तब वह अविभाजित उत्तर प्रदेश के सीएम थे। उनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता में एक नए जोश का संचार होगा।

और पढ़े  उत्तरकाशी: मुख्य सचिव के सहज अंदाज ने जीता दिल, शादी समारोह में ग्रामीणों के साथ किया रासो नृत्य

 

जनता ने मिथक तोड़ा, हमने वचन किए पूरे
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की जनता ने इतिहास में पहली बार उस मिथक और परिपाटी को तोड़ा है जिसमेंं कहते थे कि यहां एक ही पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार नहीं आती है। राज्य की जनता ने हमें जिस काम के लिए सत्ता सौंपी वह सभी हमने सबसे पहले किए। 2022 में हमने जनता को वचन दिया था वह यूसीसी कानून लागू करके निभाया है। अब गुजरात सरकार भी इसे विधानसभा में पेश कर चुकी है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी में, सीएम ने तैयारियां जांची
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। वह यहां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियां जांची और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

 

आयुक्त दीपक रावत ने सीएम को कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में बताया। धामी ने जनसभा में आने वाले लोगों के लिए बैठने के अलावा पेयजल, साफ-सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। शहरवासी और बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पहले ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर उसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। वहां सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, डाॅ. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा दरमवाल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आदि मौजूद थे।

और पढ़े  मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

राजनाथ के स्वागत में होर्डिंग्स से पटा शहर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए भाजपा ने नैनीताल रोड के अलावा अन्य सड़कों को भी होर्डिंग्स से पाट दिया है। इन होर्डिंग्स में कहींं राज्य सरकार की चार साल की उपलब्धियां दर्ज हैं तो कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत स्वयं सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदमकद से कहींं अधिक बड़े कटआउट्स लगाए गए हैं।

  • Related Posts

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…