पौडी: यात्रा पथ को इकोनॉमी से जोड़ने के बाद यह मार्ग विश्व पटल पर उभरकर आएगा सामने :जिलाधिकारी

Spread the love

पौडी: यात्रा पथ को इकोनॉमी से जोड़ने के बाद यह मार्ग विश्व पटल पर उभरकर आएगा सामने :जिलाधिकारी

जिला प्रशासन गढ़वाल की पहल पर मध्य हिमालय के पारंपरिक यात्रा पथ ( प्रथम भाग) ऋषिकेश से देवप्रयाग के संबंध में जानकारी जुटाने व जानकारियों को साझा करने के लिए पर्यटन विभाग व एचएनबी के एआईएचसी व पुरातत्व अनुभाग के संयुक्त तत्वाधान में एचएनबी चौरास के एक्टिविटी सेंटर में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ० आशीष चौहान की अध्यक्षता में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सेमिनार में उपस्थित यूनिवर्सिटी के छात्रों को इस पारंपरिक पथ की यात्रा करने से साक्ष्य व जानकारियां जुटाना को कहा है। उन्होंने पारंपरिक यात्रा पथ के संबंध में और अधिक जानकारियां जुटाने के लिए विभिन्न सम्राटों और आक्रान्ताओ की कर वसूल करने की प्रणाली, एन्त्रोपॉलोजीकल, बरसात में रिवर पास का तरीका, आर्कियोलॉजिकल, लोक संस्कृतियों, व्यापारिक दृष्टिकोण से सोचने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस यात्रा पथ को समझे जाने की आवश्यकता है। इस हेतु युवाओं को बहुत मेहनत किये जाने की आवश्यता है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा पथ को इकोनॉमी से जोड़ने के बाद यह मार्ग विश्व पटल पर उभरकर सामने आएगा। इस अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक से श्रीनगर को मुक्त करने के लिए नगर आयुक्त श्रीनगर द्वारा तैयार किए गए जूठ के थैलों का भी सेमिनार में आए छात्रों में वितरण किया गया। कहा कि इस यात्रा मार्ग के ऐतिहासिक महत्व को समझे जाने के साथ-साथ और अधिक साक्ष्य जुटाने की आवश्यकता है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: पुष्पा से अब बने धुरंधर-: सिनेमा के हिट फॉर्मूले से उत्तराखंड की सियासत साध गए रक्षा मंत्री  राजनाथ, दिया संकेत
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *