प्रतिबन्धित वन संपदा खैर की लकड़ी की तस्करी करते हुए 3 तस्करों को लालकुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतिबन्धित वन संपदा खैर की लकड़ी की तस्करी करते हुए 3 तस्करों को लालकुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

*श्री प्रहलाद नारायण मीणा (आई0पी0एस0),वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशे व अवैध तस्करी के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के सख्त दिशा निर्देश दिये गये हैं।
*श्री हरबन्स सिंह एस0पी0 सिटी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण में *श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं* के नेतृत्व मे *चौकी प्रभारी हल्दूचौड़,श्री सोमेन्द्र सिंह* द्वारा अपनी टीम के साथ अवैध वन तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 25.09.2023 को कोतवाली लालकुआ पुलिस ने,*आरोपी गगन बिष्ट* पुत्र हयात बिष्ट निवासी ग्राम तेजपुर नेगी,मोटा हल्दू ज़िला नैनीताल *आरोपी सतनाम* पुत्र मक्खन सिंह निवासी ग्राम तोता बेरिया,किलाखेड़ा ज़िला उधमसिंहनगर *आरोपी बलविंदर सिंह* पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम तोता बेरिया,किलाखेड़ा ज़िला उधमसिंहनगर द्वारा *प्रतिबंधित खैर की लकड़ी 04 गिल्टे को ट्रैक्टर ट्रॉली* में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
तीनों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में *धारा-26, भारतीय वन अधिनियम* के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।
बरामदा खैर की लकड़ी प्रतिबन्धित वन सम्पदा है।
अतः तराई केन्द्रीय वन विभाग हल्द्वानी के वन क्षेत्रधिकारी व अन्य कर्मचारियों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु उनके सुपुर्दगी में दिया गया।

*पुलिस टीम*

1-उप निरीक्षक श्री सोमेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी हल्दूचौड़)
2-आरक्षी श्री अनिल शर्मा
3-आरक्षी श्री मनीष
4-आरक्षी श्री गुरमेज सिंह

और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…