Patna: ये कैसी शराबबंदी – जन्मदिन पर बर्थडे गर्ल ने अपनी पार्टी के लिए मंगाई शराब, नशे में धुत होकर फिर मचाया हुड़दंग।

Spread the love

शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी बिहार में जमकर जाम छलकाए जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो हैरान रह गई। मौके पर तीन युवती और एक युवक शराब के नशे में धुत मिले। एक लड़का पार्टी से पहले ही जा चुका था, जबकि एक युवती ने शराब नहीं पी थी। जिससे पुलिस ने छोड़ दिया। शराब के नशे में धुत मिलने पर पुलिस ने तीन युवती और एक युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस शराब तस्कर की तलाश में जुट गई है। बताया गया है कि शराबबंदी होने के बाद बर्थडे गर्ल ने ही पार्टी के लिए शराब की व्यवस्था की थी।
जानकारी के मुताबिक, शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके में एक मकान से अचानक शोर आने लगा। जिससे सुनकर पहले आस-पास के लोगों ने नजर अंदाज कर दिया। शोर बढ़ने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो हैरान रह गई। पटना के आश्रम गली के एक मकान में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। मौके पर पुलिस को बीयर और शराब की बोतलें मिली। साथ ही यहां पुलिस को तीन युवती और एक युवक शराब के नशे में टल्ली मिले। नशा चढ़ने पर चारों कमरे में हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर सभी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
मुलरुप से सीतामढ़ी की रहने वाली एक युवती का जन्मदिन था। वह पटना में किराए का मकान लेकर रहती है। अपने जन्मदिन पर पार्टी देने के लिए उसने तीन युवती और दो युवक को बुलाया था। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले एक युवक वहां से चला गया, जबकि एक अन्य युवती शराब के नशे में नहीं मिली। नशे में मिलने पर पुलिस ने चारों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि शराब तस्कर की पहचान की जा रही है।

और पढ़े  Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *