पितृ अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, चार किमी लंबे जाम से राहगीर और श्रद्धालु हलकान, एंबुलेंस भी फंसी

Spread the love

 

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पितृ अमावस्या पर रविवार को ब्रजघाट गंगा नगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। ब्रजघाट के साथ ही पुष्पावती पूठ और लठीरा के तट पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने पिंड दान कर गंगा मैया के जयकारे लगाए और विधि-विधान से पूजा पाठ कराया। लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ने से सुबह तीन बजे से हाईवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे हर किसी को परेशानी झेलनी पड़ी।

पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर शनिवार देर रात से ही ब्रजघाट पर गंगा में स्नान शुरू हो गया था। रात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से ही गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया।

गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने पितरों को तर्पण किया और सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा किनारे ही श्रद्वालुओं ने पुरोहितों की मदद से विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच पूजा की।

पितरों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की
गंगा स्नान के उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पिंड दान और तर्पण कराया। जिन्होंने विधिवत् मंत्राच्चारण के बीच अपने पितरों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। वहीं अपने पूर्वजों से खुशहाली का आशीर्वाद मांगते हुए उन्हें पितृ लोक के लिए विदा किया।

जाम ने राहगीरों व भक्तों को रूलाया

रविवार का अवकाश और पितृ विसर्जनी अमावस्या पर हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिससे सुबह करीब तीन बजे से ही टोल प्लाजा से ब्रजघाट गंगा के पुल तक वाहनों के पहिए थम गए। कुछ ही देर में जाम की स्थिति विकट हो गई।

और पढ़े  अयोध्या- निर्वाण लाडू से गूंजा रायगंज जैन मंदिर, 1008 दीपों से हुई भगवान पार्श्वनाथ की मंगल आरती

गंगा पुल पर जाम में फंसी एंबुलेंस को भी काफी देर तक निकालने का रास्त नहीं मिल सका। टोल प्लाजा से पुल तक करीब चार किलोमीटर लंबे जाम में फंसकर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग उमस भरी गर्मी में हल्कान हो गए। हांलांकि, पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कवायद की। लेकिन, अभी तक जाम लगा हुआ है।

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love