नेहरू प्लेस में पार्किंग संकट होगा खत्म, 6 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग शुरू, एलजी और CM ने किया शुभारंभ

Spread the love

क्षिणी दिल्ली के प्रमुख कारोबारी केंद्र नेहरू प्लेस में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को छह मंजिला अत्याधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग का उद्घाटन उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इसके शुरू होने से बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

नेहरू प्लेस देश के सबसे बड़े आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में गिना जाता है, यहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी और व्यावसायिक कार्यों के लिए पहुंचते हैं। सीमित सड़क किनारे पार्किंग और अनधिकृत खड़े वाहनों के कारण यहां अक्सर भीषण जाम लग जाता है। नई मल्टीलेवल पार्किंग इस दबाव को कम करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। यह छह मंजिला पार्किंग एक समय में 650 चारपहिया और 352 दोपहिया वाहनों को समायोजित कर सकती है। रोटेशन प्रणाली के आधार पर प्रतिदिन लगभग 2,000 वाहनों को यहां पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। इससे बाजार क्षेत्र की सड़कों पर अवैध पार्किंग कम होगी और यातायात अधिक सुव्यवस्थित रहेगा।

इस अवसर पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि नेहरू प्लेस में इस स्वचालित मल्टीलेवल कार पार्किंग परिसर को सौंपना बहुत संतोषजनक है। इससे लंबे समय से चली आ रही सार्वजनिक आवश्यकता पूरी हुई है और क्षेत्र में अनधिकृत पार्किंग के कारण होने वाली पार्किंग भीड़-भाड़ और यातायात में काफी कमी आएगी। नेहरू प्लेस जिला केंद्र पुनर्विकास योजना के भाग के रूप में डीडीए ने विकसित किया था। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस आधुनिक सुविधा का उपयोग करें।

और हरित और स्मार्ट दिल्ली के हमारे सामूहिक विजन का समर्थन करें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी के व्यस्त बाजारों में पार्किंग की कमी एक बड़ी चुनौती रही है। सरकार चरणबद्ध तरीके से ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर रही है, जहां मल्टीलेवल पार्किंग या स्वचालित पार्किंग ढांचे विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उपलब्ध सरकारी भूमि का उपयोग कर भविष्य में भी ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

और पढ़े  दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love