पंतनगर- scam: एक बार फिर बड़ी कार्रवाई, ED ने की चार लोगों की 13.89 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच

प्रवर्तन निदेशालय ने एनएच 74 घोटाले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त मुआवजा लेने वाले चार लोगों की 13.89 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्तियों को एजेंसी ने अटैच किया है। यह कार्रवाई पंतनगर थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है। सभी संपत्तियों को ऊधमसिंह नगर में अटैच किया गया है।

बता दें कि पुलिस की एसआईटी ने इस मामले में 2017-18 में बड़ी कार्रवाई की थी। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि यहां के बहुत से किसानों ने अपनी भूमि का उपयोग बदलवाकर तय दरों से कहीं अधिक मुआवजा लिया था।

इसी क्रम में ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई शुरू की। जांच में पहले भी कई किसानों की संपत्तियों को अटैच किया गया था। इसी क्रम में अब किसान दिलबाग सिंह, जरनैल सिंह, बलजीत कौर और दलविंदर सिंह की 13.89 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया गया है।

ईडी की जांच में आया है कि इन सभी ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर अपनी कृषि भूमि को अकृषि दर्शाकर ज्यादा मुआवजा लिया है। मुआवजे की इस राशि को अपने-अपने रिश्तेदारों के खातों में भी ट्रांसफर किया गया है। ऐसे में अब इन सभी के रिश्तेदार भी ईडी की जांच के दायरे में आ गए हैं। ज्यादातर किसान इस वक्त पंजाब और आसपास के स्थानों पर रहते हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: कांग्रेस का कल दिल्ली चलो अभियान, बड़ी संख्या में कूच करेंगे कार्यकर्ता, गोदियाल ने किया आह्वान
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…