दर्दनाक हादसा: कोटा में टीवी एक्टर वीर शर्मा और उनके भाई की घर में आग लगने से मौत..

Spread the love

 

कोटा जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दीप श्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-403 में भीषण आग लगने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे और दम घुटने से उनकी जान चली गई। घटना के वक्त उनके पिता घर पर नहीं थे, वे जागरण कार्यक्रम में गए हुए थे, जबकि मां किसी काम से मुंबई गई हुई थीं। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय शौर्य शर्मा और 10 वर्षीय वीर शर्मा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शौर्य आईआईटी की तैयारी कर रहा था, जबकि वीर टीवी सीरियल श्रीमद रामायण में भरत का किरदार निभा चुका था। वह जल्द ही सैफ अली खान की आने वाली फिल्म में उनके बचपन का रोल निभाने वाला था।
Kota News: Fire in Flat; Child Actor Playing Bharat in Ramayana and His Brother Died, Film With Saif Ali Khan
जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों ने फ्लैट से धुंआ निकलता देखा और पिता को सूचना दी। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर आग लगी हुई थी और धुंआ पूरे घर में फैल चुका था। सूचना पर अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी और बच्चों की मौत दम घुटने से हुई। घटना के समय कमरे में एसी चालू था और गेट-खिड़कियां बंद थीं। आग से एयर कंडीशनर, सोफा, एलईडी टीवी और अन्य विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए।

और पढ़े  LPG Gas: महंगे एलपीजी सिलिंडर ने बिगाड़ा छात्रों का बजट, तैयारी पर असर, दिल्लीवाले पीएनजी की ओर

फिलहाल बच्चों की मां मुंबई से कोटा लौट रही हैं। पिता ने इच्छा जताई है कि दोनों बच्चों की आंखें (आई डोनेट) दान करवाई जाएं। पोस्टमार्टम मां के आने के बाद ही करवाया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love