2025 एम्स Recruitment: AIIMS गोरखपुर में निकली फैकल्टी की भर्ती, 26 अक्तूबर तक करें आवेदन,2.20 लाख तक वेतन

 

रिक्तियों का विवरण

  • प्रोफेसर : 21 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर : 15 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर : 28 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : 24 पद

कुल मिलाकर 88 फैकल्टी पदों पर भर्ती होगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक शिक्षण और अनुसंधान का अनुभव होना चाहिए। सुपर-स्पेशलिटी पदों के लिए DM या M.Ch डिग्री अनिवार्य है।

आयु सीमा

एम्स गोरखपुर फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है।

इसके अलावा, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांगजन, सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा।

वेतनमान

एम्स गोरखपुर फैकल्टी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। प्रोफेसर पद के लिए पे लेवल-14A के अंतर्गत ₹1,68,900 से ₹2,20,400 तक वेतन निर्धारित है। अतिरिक्त प्रोफेसर को पे लेवल-13A2+ के अनुसार ₹1,48,200 से ₹2,11,400 तक का वेतन मिलेगा। एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए पे लेवल-13A1+ के अंतर्गत ₹1,38,300 से ₹2,09,200 तक वेतन तय किया गया है। वहीं, सहायक प्रोफेसर को पे लेवल-12 के अनुसार ₹1,01,500 से ₹1,67,400 तक का वेतन मिलेगा। सभी पदों पर सातवें वेतन आयोग के नियम लागू होंगे।

अनुबंध आधार पर प्रोफेसर (कंसल्टेंट) पद हेतु मासिक मानदेय ₹2,20,000 तय किया गया है। सेवानिवृत्त फैकल्टी के मामले में पदनाम प्रोफेसर (कंसल्टेंट) या अतिरिक्त प्रोफेसर (कंसल्टेंट) होगा। वहीं, अतिरिक्त प्रोफेसर (कंसल्टेंट) पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹2,00,000 मासिक वेतनमान दिया जाएगा।

और पढ़े  क्या रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकेगा यूक्रेन?: जेलेंस्की ने शर्त रखी, क्या पुतिन देंगे सुरक्षा की गारंटी?

आवेदन शुल्क

एम्स गोरखपुर फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये रखा गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, दिव्यांगजन, प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

शुल्क भारतीय स्टेट बैंक, गिरधरगंज शाखा (खाता संख्या: 42368584553, IFSC: SBIN0018457) में ऑनलाइन जमा करना होगा।

  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…