टिहरी: बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा,100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, दूसरा युवक घायल

 

 

टिहरी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। थौलधार ब्लॉक में बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर एक कार खाई गिर गई। जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीरा रूप से घायल हो गया। वाहन दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकालकर निजी वाहन से चंबा के नीजि अस्पताल पहुंचाया।

प्रभारी थानाध्यक्ष टीकमराम चौहान ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर ग्राम डांग से ज्वारना जा रही कार सिंवालीपातल के पास चुल्यू नामेतोक में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे का पता चलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार चालक प्रेमलाल (52) पुत्र मंगल लाल निवासी ग्राम पिराड़ी कंडीसौड़ की मौत हो गई थी। जबकि मनवीर (32) पुत्र मंगलू निवासी ग्राम डांग तहसील कंडीसौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकाला।

 

शादी में गया था मृतक

बताया कि मृतक अपने रिश्तेदार डांग गांव निवासी खिलपत सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसके बाद वह डांग गांव निवासी मनवीर के साथ किसी काम के लिए ज्वारना जा रहे थे। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश कोहली ने बताया कि वाहन दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल की गई। लेकिन काफी देर बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से चंबा अस्पताल भेजा।
और पढ़े  हरिद्वार: एक ही दुकान से जारी हुए सिम से 10 राज्यों में साइबर ठगी, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…