दर्दनाक हादसा: एसयूवी से टकराई बस, अयोध्या के 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, दर्शन के लिए जा रहे थे नीम करौली

Spread the love

 

 

हराइच जिले के  रघुनाथपुर के पास नानपारा-बहराइच हाईवे पर बुधवार शाम निजी बस व एक्सयूवी की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक्सयूवी के परखचे उड़ गए। उसमें सवार अयोध्या निवासी इंजीनियर विनोद कुमार श्रीवास्तव, अभय पांडेय व विवेक तिवारी की मौत हो गई। तीनों दोस्त थे और नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए नैनीताल जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार अभय पांडेय (38) व विवेक तिवारी (38) अयोध्या नगर कोतवाली के वैदेही कॉलोनी और विनोद कुमार श्रीवास्तव (40) वजीरगंज क्षेत्र के अश्विनीपुरम के रहने वाले थे। विनोद पारले चीनी मिल में इंजीनियर थे। वहीं गंभीर रूप से घायल पठान टोला निवासी रामकुमार यादव को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी अरविंद शुक्ला ने बताया कि अभय पांडेय, विवेक तिवारी व रामकुमार यादव को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज लाया गया था, जहां इलाज के दौरान अभय व विवेक की मौत हो गई। रामकुमार को लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, सीएचसी नानपारा के चिकित्सक डॉ. आरपी गौड़ ने बताया कि विनोद कुमार श्रीवास्तव को मृत अवस्था में लाया गया था।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love