दर्दनाक हादसा: एसयूवी से टकराई बस, अयोध्या के 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, दर्शन के लिए जा रहे थे नीम करौली

 

 

बहराइच जिले के  रघुनाथपुर के पास नानपारा-बहराइच हाईवे पर बुधवार शाम निजी बस व एक्सयूवी की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक्सयूवी के परखचे उड़ गए। उसमें सवार अयोध्या निवासी इंजीनियर विनोद कुमार श्रीवास्तव, अभय पांडेय व विवेक तिवारी की मौत हो गई। तीनों दोस्त थे और नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए नैनीताल जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार अभय पांडेय (38) व विवेक तिवारी (38) अयोध्या नगर कोतवाली के वैदेही कॉलोनी और विनोद कुमार श्रीवास्तव (40) वजीरगंज क्षेत्र के अश्विनीपुरम के रहने वाले थे। विनोद पारले चीनी मिल में इंजीनियर थे। वहीं गंभीर रूप से घायल पठान टोला निवासी रामकुमार यादव को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी अरविंद शुक्ला ने बताया कि अभय पांडेय, विवेक तिवारी व रामकुमार यादव को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज लाया गया था, जहां इलाज के दौरान अभय व विवेक की मौत हो गई। रामकुमार को लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, सीएचसी नानपारा के चिकित्सक डॉ. आरपी गौड़ ने बताया कि विनोद कुमार श्रीवास्तव को मृत अवस्था में लाया गया था।

और पढ़े  लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा, खाने तक के लिए मारा-मारी
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…