दर्दनाक हादसा- कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, महिला समेत 4 की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Spread the love

 

यूपी के बाराबंकी जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 5 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर धनौरा मोड़ के निकट अंचल चंचल ढाबा के पास अर्टिगा कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में अर्टिगा कार सवार महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक हादसे में मृतकों में इमामबाड़ा कोतवाली नगर गोंडा निवासी आयान कुरैशी (23) और एक महिला की पहचान हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) गरिमा पंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

 

गोंडा के प्रॉपर्टी डीलर और उनके साले, सलहज समेत चार की मौत

गोंडा के प्रॉपर्टी डीलर रमाशंकर मौर्य, अपनी पत्नी, पुत्र पुत्री और साले सुधीर कुमार सुधीर कुमार की पत्नी शांति देवी के साथ कार द्वारा कानपुर से गोंडा वापस लौट रहे थे। सोमवार भोर रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी बहराइच हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार में सवार रमाशंकर मौर्य, सुधीर, सुधीर की पत्नी शांति और गाड़ी चला रहे चालक अयान की मौत हो गई। राम शंकर की पुत्री पुत्र और पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। जिला अस्पताल में मिले परिजनों ने बताया कि कानपुर में एक सगाई कार्यक्रम था जहां पूरा परिवार व रिश्तेदार तीन-चार वाहनों से गए थे। रमाशंकर गोंडा के शहर कोतवाली के खेरवा के निवासी हैं।

और पढ़े  शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love