राज्य के तदर्थ शिक्षकों को मिलेगा दिवाली का तोहफा, जारी हो सकता है लंबे समय से अटका हुआ वेतन

 

अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में तैनात रहे 2300 शिक्षकों को दिवाली से पहले बकाया वेतन देने की कवायद तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नौ महीने का बकाया देने के लिए आवश्यक बजट प्रावधान करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी व्यवस्था होती ही इनको भुगतान किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन ने काफी तदर्थ शिक्षकों को हटा दिया था। साथ ही इनका बकाया वेतन जारी करने का निर्देश दिया था। किंतु इसमें कुछ तकनीकी व बजट की व्यवस्था न होने से भुगतान नहीं हो पा रहा था। जबकि बकाया नौ महीने का वेतन देने व नियमितीकरण के लिए काफी समय तक तदर्थ शिक्षकों ने निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बकाया वेतन जारी करने की कवायद तेज हुई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि इस मामले में आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हमारा प्रयास है कि शिक्षकों को दिवाली से पहले बकाया वेतन जारी कर दिया जाए।
और पढ़े  UP- बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…