दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के लिए खोदी गई खाई में गिरे 5 बच्चे, मिट्टी में दबने से 1 की मौत और 4 घायल

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी के निकटवर्ती गांव राजामंडी में सड़क निर्माण के लिए खोदी गई खाई में मंगलवार की शाम पांच बच्चे गिरकर मिट्टी में दब गए, जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और चार बच्चों को ग्रामीणों ने जिंदा निकाल लिया। उनके भी गुम चोटें आई हैं। बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मैलानी से टेढ़वा पुल तक सड़क चौड़ीकरण का काम ठेकेदार की ओर से कराया जा रहा है। चौड़ीकरण के लिए सड़क के किनारे से जेसीबी से मिट्टी खोदी जा रही है। ग्राम पंचायत सुआबोझ के गांव राजामंडी के पास करीब दस फीट गहरी खाई खोदी है। यहां पर गांव के दस से बारह वर्ष के पांच बच्चे सचिन पुत्र सूरज, सचिन पुत्र रघुवीर, प्रेम पुत्र सोनू, आर्यन पुत्र छत्तीस, निखिल पुत्र भोला शाम को अन्य साथियों के साथ खेत में खेल रहे थे। इसी बीच खेत की मिट्टी दरकने से ये पांचों खाई में गिर गए और ऊपर से गिरी खेत की मिट्टी में सभी में दब गए।

पास में खेल रहे अन्य बच्चों ने चीख-पुकार मचाई तो श्रीकिशन सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्ठी में दबे बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक सचिन पुत्र सूरज की मौत हो चुकी थी। सचिन की मौत की खबर पाकर उसकी मां दहाड़ मारकर रोने लगी। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसओ निराला तिवारी ने बताया कि परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

ननिहाल में रहता था सचिन
सचिन राजामंडी में अपने नाना राम सिंगार के यहां रहकर पढ़ाई करता था। पलिया निवासी उसके पिता सूरज पुणे में रहकर नौकरी करते हैं। अचानक हुए हादसे की खबर पाकर वह हवाई जहाज से चलकर यहां पहुंचे और बेटे का शव देखकर फफक पड़े। बिना कोई पुलिस कार्रवाई के परिजन ने सचिन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गहरी खाई से और हादसों की आशंका
सड़क निर्माण के लिए किनारे आठ से दस फीट गहरी खाई खोदकर उसमें से जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही है। गांव के बच्चे अक्सर खेतों के किनारे खेलते हैं या फिर गाय, बकरी आदि चराने जाते हैं। खाई काफी गहरी होने से मंगलवार की शाम को पांच बच्चे खाई में गिर गए, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। लिहाजा गहरी खाई से भविष्य में और हादसों की आशंका बनी हुई है।

Spread the love
और पढ़े  HC ने 710 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, सभी को 15 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करने का आदेश
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love