अयोध्या:- शहीद के बेटे का उत्पीड़न करने के आरोप में घिरे एसडीएम अभिषेक सिंह पर गिरी गाज, डीएम ने हटाया, इन्हें मिली जिम्मेदारी

 

 

अयोध्या में डीएम चंद्रविजय सिंह ने शहीद के बेटे का उत्पीड़न करने के आरोप में घिरे सोहावल एसडीएम अभिषेक सिंह को हटा दिया है। उन्हें एसडीएम न्यायिक बीकापुर बनाया गया है। अब एसडीएम मिल्कीपुर राजीव रतन सिंह एसडीएम सोहावल होंगे। जिले में शहीद के लिपिक पुत्र शिवम यादव की सड़क दुर्घटना में मौत पर हंगामा बरपा है।

वहीं अपर उपजिलाधिकारी सदर अरविंद कुमार को रेजिडेंट मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एसडीएम न्यायिक सोहावल सुधीर कुमार एसडीएम मिल्कीपुर बनाए गए हैं। नवागत एसडीएम पवन कुमार शर्मा को मंदिर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

 

एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह पर लिपिक के उत्पीड़न और सिर मुंडवाने का आरोप है। जिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया था। परिवार के साथ सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रामपथ को जाम कर रात में कई घंटे धरना दिया। सपा सांसद अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री पवन पांडेय भी मौके पर पहुंचे थे। देर रात डीएम चंद्रविजय सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

 

और पढ़े  काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था, महावत का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…