एक्शन: हिंसा भड़काने में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली गिरफ्तार, एसआईटी जांच के बाद उठाया कदम

 

 

संभल जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर पर आरोप है कि 24 नवंबर को हुए बवाल में उनकी भूमिका थी। उन्होंने भड़काऊ बयान दिया था। एसआईटी की जांच में तथ्य सामने आने पर गिरफ्तारी की गई है।

एएसपी श्रीशचंद का कहना है 24 नवंबर के बवाल में आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई है। कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी और आरआरएफ को तैनात किया है। अधिकारी फ्लैगमार्च भी कर रहे हैं।

 

जफर अली एडवोकेट के भाई ताहिर अली एडवोकेट ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर माहौल खराब करने के प्रयास का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि उनके भाई को न्यायिक जांच आयोग के सामने सोमवार को अपने बयान दर्ज कराने थे।

इसलिए पुलिस ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की है। कहा कि उनके भाई ने आयोग को बताया था कि गोली पुलिस ने चलाई थी और इसी में पांच लोगों की जान गई थी। यही बयान दर्ज कराने के लिए वह जाते उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

कहा कि उनके भाई द्वारा जेल में रहकर भी यही बयान दर्ज कराया जाएगा। मालूम हो जफर अली एडवोकेट और पुलिस अधिकारियों के बीच पहले भी कई बार नोकझोंक हो चुकी है। जामा मस्जिद कमेटी सदर ने 24 नवंबर को हुए बवाल में पुलिस पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया था।

जामा मस्जिद में रंग-बिरंगी लाइट से सजावट
जामा मस्जिद की पुताई का काम शनिवार को पूरा हो गया है। एएसआई की टीम ने भी पुताई पूरी होने के बाद निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि पुताई का काम पूरा हो गया है। अब सजावट का काम किया जाना है।

और पढ़े  सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

बताया कि करीब 300 लाइट लगने की उम्मीद है। इसमें कई अलग-अलग रंग की लाइटें शामिल हैं। कमेटी के सदर ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश एएसआई द्वारा पुताई कराई गई है। शनिवार को पुताई का काम पूरा हो गया है। मस्जिद के सभी बाहरी हिस्से में यह पुताई की गई है।

अब सजावट की जानी है। मालूम हो जामा मस्जिद की पुताई सफेद रंग से एएसआई द्वारा कराई गई है। जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने कहा कि हाईकोर्ट ने आदेश दिया था। इसलिए हमने अपनी ओर से कोई भी रंग करने के लिए नहीं कहा। एएसआई ने सफेद रंग से पुताई की है। इससे पर भी हमने कोई एतराज नहीं जताया।

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…