हल्द्वानी-  सरकार के 3 साल पूरे होने पर बोले भगत सिंह कोश्यारी।

 

 

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सेवा, सुशासन और विकास कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला व बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और सांसद अजय भट्ट मौजूद रहे। इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत समेत कई विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं के स्टाल लगाए गए। साथ ही कई कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए गए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और सांसद अजय भट्ट ने पिछले तीन वर्षों में धामी सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच में गिनाया। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से उत्तराखंड में पिछले तीन वर्षों में इतना विकास कार्य हुआ है, कि छोटा प्रदेश होते हुए किसी अन्य प्रदेश में इतना काम नहीं हो पाया। और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही 21वां दशक उत्तराखंड का है और आगे भी रहेगा।

 

 

और पढ़े  हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…