लालकुआं:- लालकुआं काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने धामी सरकार को बताया अब तक कि सबसे विफल सरकार।

Spread the love

लालकुआं

धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने धामी सरकार को अब तक की विफल सरकार बताते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को झूठे सपने दिखाए और कोई ठोस उपलब्धि नहीं है।

बताते चले कि आज उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के दूसरे कार्यकाल के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल को राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक बताया, वहीं कांग्रेस ने इसे पूरी तरह विफल करार दिया।
इधर कांग्रेस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में राज्य विकास की जगह पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, किसान परेशान है, महगाई से लोग परेशान है। तीन साल में सरकार ने सिर्फ दिखावटी घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि सरकार भू कानून लेकर आई जिसमें दो जिलों को छोड़ दिया यूसीसी से पूरे प्रदेश में सरकार की थू थू हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजनेसमैन आदमी परेशान है, किसान परेशान है। उन्होंने सरकार को अब तक की सबसे बड़ी विफल सरकार बताते हुए कहा कि सरकार के पास जनता को बताने के लिए ठोस उपलब्धि नहीं है।

और पढ़े  भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love