प्रधानमंत्री मोदी- भारत सरकार “घुसपैठ” के खिलाफ दिखाएगी सख्ती,लाल किले से PM मोदी का एलान

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में घुसपैठ की समस्या को रेखांकित करते हुए लाल किले की प्राचीर से बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि देशवासियों के कल्याण के लिए सरकार हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठिए देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं। जब सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफी में बदलाव होता है तब देश की सुरक्षा पर संकट होता है।

 

घुसपैठिये देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं आज देश के सामने एक चिंता और चुनौती के संबंध में आगाह करना चाहता हूं। षडयंत्र के तहत, सोची समझी साजिश के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। ये घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। ये घुसपैठिये मेरे देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं। ये घुसपैठिए आदिवासियों के घरों में घुसकर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। ये देश सहन नहीं करेगा।

हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन चलाएगी सरकार
प्रधानमंत्री ने कहा, जब सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफी में बदलाव होता है तब देश की सुरक्षा पर संकट होता है। यह सामाजिक तनाव के बीज बो देता है। कोई देश अपना देेश दूसरों के हवाले नहीं कर सकता है। हमारे पूर्वजों ने त्याग और बलिदान से आजादी पाई है। उन महापुरुषों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम ऐसा नहीं होने दें। मैं लालकिले की प्राचीर से कहना चाहता हूं कि हमने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू कर रहे हैं।

और पढ़े  AI से पूछा मानव विनाश कैसे करोगे: इन चार टूल्स के जवाबों ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता..

पीएम मोदी ने भाषण में किन प्रमुख बातों को रेखांकित किया
इससे पहले पीएम मोदी ने जीएसटी नीतियों बदलाव, आत्मनिर्भर भारत, सुरक्षा के मोर्चे पर देश की जरूरतों को देखते हुए स्वदेशी जेट निर्माण जैसे पहलुओं पर भी बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका का नाम लिए बिना वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सर्वदलीय सहयोग का भी आह्वान किया।

  • Related Posts

    महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

    छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप…

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…