ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी परिसर में मदर्स डे के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों और शिक्षिकाओं के लिए बेकिंग कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी परिसर में मदर्स डे के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों और शिक्षिकाओं के लिए बेकिंग कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी परिसर के आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन विभाग ने मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारियों और फैकल्टी को बेकिंग की कला सिखाई गई। यह कार्यशाला महिलाओं को उनके व्यस्त कार्यक्रम से हटकर एक मजेदार अनुभव प्रदान करने और मदर्स डे को खास बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

कार्यशाला में अनुभवी शेफ ने फैकल्टी और स्टाफ को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट बेकरी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने कुरकुरे बादाम कुकीज़ से लेकर स्वादिष्ट केले के ओट्स केक, चॉकलेट प्रेमियों को खुश करने वाले चॉकलेट कपकेक और अंत में लज़ीज़ क्रम्बल चीज़केक बनाना भी सीखा।

यह कार्यशाला सीखने के साथ-साथ महिलाओं के लिए एक दूसरे के साथ जुड़ने और खुशनुमा पल बिताने का भी अवसर था। प्रतिभागियों ने मिलकर सीखा, साथ में खाना बनाया और मदर्स डे के खास अवसर को यादगार बनाया। कार्यशाला के अंत में सभी सहभागियों को उनके द्वारा निर्मत हैम्पर्स प्रदान किए गए।


Spread the love
और पढ़े  ब्रेकिंग- हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...देखें विडियो।
  • Related Posts

    चमोली: खेतों से चारा ला रही महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, सिर, गर्दन और मुहं नोंच डाला

    Spread the love

    Spread the love   तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी ( 26) अपने मायके आई हुई थी…


    Spread the love

    देहरादून: LPG सिलिंडरों की किल्लत के बीच PNG को बढ़ावा देने की कवायद, हजारों घरों को जोड़ने की तैयारी

    Spread the love

    Spread the love     राजधानी में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा देने की कवायद तेज हो गई है। आने वाले दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *