8 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू

Spread the love

8 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू

अयोध्या

राम घाट आदर्शपुरम तिराहा खाले का पुरवा मे स्थित भागवत कृपा सेवाश्रम मे 8 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन 2 फरवरी से शुभारंभ हुआ। ये श्रीमद् भागवत कथा 8 दिवसीय कथा है। यह संगीतमय कथा है। ये श्रीमद् भागवत कथा प्रमुख सुप्रसिद्ध कथाव्यास प्रेम मूर्ति संत मुक्तामणि शास्त्री के मुखार बिंदु द्वारा सुनाई जा रही है। कथा शुरू होने से पहले भागवत कृपा सेवाश्रम आश्रम से कलश, शोभायात्रा सरयू तक निकाली गई। इस शोभायात्रा मे सिडनी ऑस्ट्रेलियावासी से आए हुए अतिथि पंडित लोकेंद्र नाथ शर्मा व श्रीमती रेशमा और समस्त शर्मा परिवार इस यात्रा में शामिल हुये है और श्रीमद् भागवत कथा का रसपान ग्रहण कर रहे हैं। यह श्रीमद्भागवत संगीतमय कथा शाम 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक अनवरत 8 दिन तक चलेगी और 9वे दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कथा में रेशमा शर्मा , जगेन्द्र शर्मा, देवकी रेड्डी पं चिन्ता मणि पान्डे, राममणि शास्त्री, आदर्श मणि पान्डे, अध्यक्ष पं राजेन्द्र कुमार महराज व राम कुमार सेवक महराज आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- रामलला के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक,धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी उत्सव
  • Related Posts

    हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी पिकअप,7 की मौत, फतेहपुर से कड़ाधाम दर्शन के लिए आए थे लोग

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय…


    Spread the love

    खत्म नहीं हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें, HC के फैसले को SC में दी गई चुनौती

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम मामले में अग्रिम जमानत दिए जाने के कुछ दिनों बाद, इस आदेश के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *