एमएलसी चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यालय में दिखा जश्न का माहौल

Spread the love

अयोध्या।

स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह की जीत के बाद सिविल लाईन स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखा गया। लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पटाखें दगाकर जश्न मनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व भाजपा की नीतियों को लेकर जनता ने समर्थन के रुप में विजय दी है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के पथ की ओर तेजी से बढ़ रहे है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। यूपी निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। जिससे रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिला है। शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने सराहनीय कदम उठाये है। सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रसन्न है। इस अवसर पर प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सिंह, राजेश सिंह, डा राकेश मणि त्रिपाठी, प्रधान अनूप सिंह रानू, जय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय बच्चा श्रीवास्तव, बब्लू मिश्रा, विशम्भर सिंह, बृजेश सिंह उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  22 जुलाई के बाद बदलेगी राम मंदिर की व्यवस्था, दर्शन से लेकर चढ़ावा प्रबंधन तक होंगे बड़े बदलाव
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *