मंडलायुक्त व डीएम ने राम पथ सहादतगंज से नयाघाट के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यो की प्रगति का लिया जायजा

मंडलायुक्त व डीएम ने राम पथ सहादतगंज से नयाघाट के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यो की प्रगति का लिया
जायजा

अयोध्या

मण्डलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने 2 फरवरी 2023 को देर शाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले प्रमुख सम्पर्क मार्गो यथा जन्मभूमि पथ (सुग्रीव किला से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर) तथा राम पथ (सहादतगंज से नयाघाट) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने जन्मभूमि पथ के कार्य में तेजी लाने व जीएसबी का कार्य प्रारम्भ करने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया तथा पर्याप्त मानव संसाधन एवं मशीनरी लगाकर अपेक्षित समय के अन्दर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। तदोपरांत अधिकारी द्वय रामपथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यो का जायजा लिया गया इस दौरान अधिकारी द्वय ने स्टार्म वाटर डैनेज युटीलिटी डक्ट के निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधिक से अधिक मानव संसाधन/मशीनरी लगाकर कार्य को तीव्र गति से कराने के निर्देश सम्बंधित कार्यदायी संस्था को दिये। इस दौरान अधिकारी द्वय द्वारा मार्ग के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण से सम्बंधित अन्य कार्यो यथा बैनामें, दुकानों/भवनों के ध्वस्तीकरण तथा मलबा हटाने के कार्य को भी तीव्र गति से कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इसी के क्रम में 3 फरवरी 2023 को मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-3 व 4, सीओ अयोध्या, सहायक अभियन्ता एवं जूनियर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-3 तथा कान्टेªक्टर के साथ मण्डलायुक्त कैम्प कार्यालय में बैठक कर राम पथ को कई चैनेज में विभाजित कर प्रत्येक चैनज में अलग-अलग पर्याप्त मानव संसाधन/मशीनरी व साइड इंजीनियर लगाकर प्रत्येक दिन की कार्य योजना बनाकर योजनाबद्व तरीके से रोजाना के लक्ष्य के अनुरूप कार्य प्रगति कराने तथा अपेक्षित समय के अंदर कार्य पूर्ण करने हेतु कान्टेªक्टर को निर्देशित किया। उन्होंने डक्ट निर्माण में अच्छी सामाग्री एवं कारीगरी का प्रयोग करने तथा डक्ट/नाली के अन्दर और बाहर दोनों तरफ अच्छी फिनिशिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी नगर व पुलिस अधीक्षक नगर को कान्टेंक्टर के नियमित सम्पर्क में रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सी0ओ0 अयोध्या को भी नियमित निर्माण कार्य क्षेत्र में भ्रमण शील रहने के निर्देश दिये। उन्होंने पीडब्लूडी, विद्युत, नगर निगम, जलनिगम आदि विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा जन सामान्य की समस्याओं को भी गम्भीरता से सुनकर उनका त्वरित निराकरण कराते रहने के निर्देश दिये। अधिकारी द्वय ने जन सामान्य को आवागमन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित रखते हुये कार्य कराने तथा सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये।

और पढ़े  सौरभ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की सजा पर फैसला कुछ देर में, कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों की हुई तीखी बहस
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…