ऑपरेशन सिंदूर: सोशल मीडिया पर छाईं कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका, लोग कर रहे है भारत की नारी शक्ति को सलाम

 

पहलगाम आतंकी हमले की बदला लेते हुए  बुधवार रात भारतीय सश्स्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के ठिकानों समेत आतंकियों के छिपने के नौ अड्डों तबाह कर दिया। पाकिस्तान पर की गई इस एयर स्ट्राइक की जानकारी सेना ने बुधवार सुबह साझा की।

 

भारतीय सेना की ओर से इस ऑपरेशन की ब्रीफिंग देने पहुंचीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने हर किसी का ध्यान खींचा। भारत की नारी शक्ति का सशक्त रूप इस प्रेस ब्रीफिंग में पूरी दुनिया ने देखा। इन दोनों अफसरों की हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन दोनों महिला अधिकारियों के बारे हर कोई जानना चाह रहा है। एक्स पर सोफिया कुरैशी दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: सोशल मीडिया पर छाईं कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका, लोग कर रहे है भारत की नारी शक्ति को सलाम
एक्स पर @SSsagarHyd नाम के एक यूजर ने लिखा कि भारत ने पाकिस्तान को गलत साबित कर दिया है। पाकिस्तान सेना प्रमुख असिम मुनीर ने कहा था हिंदू और मुस्लिम साथ नहीं रह सकते हैं। लेकिन यहां देखिए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पाक प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं!

 

चिकमंगलूर के सांसद सुधाकर के. ने लिखा, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में महिला सशक्तिकरण के बारे में दुनिया को बताने का यह शानदार तरीका है। पाकिस्तान पूरी तरह से दुनिया के सामने बेनकाब!

और पढ़े  राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

 

रिटायर्ड मेजर जनरल यशमोर ने एक्स पर लिखा कि कर्नल सोफिया कुरैशी को मीडिया को ब्रीफ करते देखनाअद्भुत था। मैं उन्हें तब से जानता हूं जब वह एक मेजर थीं और एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की टुकड़ी कमांडर थीं। वह एक पेशेवर अधिकारी हैं और उन्हें इस भूमिका में देखकर बहुत खुशी हुई। संयोग से उनके पति एक और उत्कृष्ट अधिकारी हैं जो वर्तमान में एक फ्रंटलाइन लड़ाकू इकाई की कमान संभाल रहे हैं।

 

  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…