ऑपरेशन सिंदूर: भारत की कार्रवाई के बाद विमानन कंपनियां हुई अलर्ट, कई शहरों के लिए बंद हुई उड़ानें ,एडवाइजरी जारी

Spread the love

 

 

भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमला कर उन्हें मिट्टी में मिला दिया। भारत की इस कार्रवाई के बाद, कई विमानन कंपनियां अलर्ट पर हैं। स्पाइसजेट, इंडिगो और एअर इंडिया ने विभिन्न शहरों के लिए अगली सूचना तक अपनी उड़ान सेवाएं बंद कर दी हैं। साथ ही यात्रियों के लिए उड़ान संबंधी एडवाइजरी जारी की है।

स्पाइसजेट ने कहा कि धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे अगली सूचना तक बंद रहेंगे। एयरलाइन ने कहा कि प्रस्थान, आगमन और परिणामी उड़ानें भी प्रभावित होंगी। एयरलाइंस ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपनी यात्रा की योजना एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए बनाएं। साथ ही यात्रा करने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें।

 

एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें यात्री: इंडिगो
इस बीच, इंडिगो एयरलाइंस ने भी देश के चुनिंदा शहरों से उड़ान भरने वाले अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित होंगी। इसके अलावा, मौजूदा हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण बीकानेर से आने-जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित होंगी। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें।

 

पहलगाम हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब
बता दें कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया था। आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले का बदला लेने के लिए बुधवार तड़के भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमला कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। सेना ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। भारत के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों की पुष्टि की।

और पढ़े  IPL 2026- आईपीएल के 19वें सीजन का होगा आगाज,आईपीएल के लिए तैयार सभी 10 टीमें

रक्षा मंत्रालय ने कहा- हमारी कार्रवाई नपी-तुली और केंद्रित
रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में की गई है, जिमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे।

हमले के कुछ घंटे बाद, पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
इस बीच, भारत द्वारा सटीक हमले करने के कुछ ही घंटे बाद, पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के भीमबर गली इलाके में तोपखाने से गोलीबारी करके संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। वहीं, भारतीय सेना ने भी संघर्ष विराम का मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है। अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजी पीआई) ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र में भीमबर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके फिर से संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।’


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love