चुनाव से पहले सियासत का बड़ा उलटफेर, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, स्टालिन ने किया स्वागत

तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने सत्तारूढ़ दल डीएमके का दामन थाम लिया है। तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम(डीएमके) में शामिल हो गए।

पूर्व एआईएडीएमके सुप्रीमो जयललिता के लंबे समय से वफादार रहे ओपीएस को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से डीएमके में शामिल किया। सूत्रों के अनुसार आगामी चुनावों में ओपीएस को उनके गृह क्षेत्र थेनी के बोडी मेट्टू निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

और पढ़े  इस दिवाली ₹6 लाख से लेकर ₹3.35 करोड़ तक की गाड़ियां लॉन्च, त्योहार पर बंपर धमाका, देखें
  • Related Posts

    खुलासा: चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की तैयारी में हूती विद्रोही, निशाने पर सऊदी-इस्राइल?

    यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही अपने हथियारों की क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, समूह चीन से मिले कुछ खास पुर्जों की मदद…

    पाकिस्तान के पेशावर में दर्दनाक हादसा: स्कूल की छत गिरी, 30 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

    पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को एक निजी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 29 बच्चों और एक महिला शिक्षक की मौत हो गई,…