अयोध्या: डी सी एम से एक सौ बीस गत्ता सरसों का तेल हुआ चोरी

Spread the love

चालक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी

 रौनाही थाना से कुछ सौ मीटर दूर सब लेन पर एक दुकान के पास अपनी डीसीएम खड़ी कर सो रहे चालक के वाहन से तिरपाल काट कर 120 नग सरसों का तेल चोरों ने पार कर दिया। चालक को भनक सुबह लगी जब वह सोकर उठा।
मंगलवार को पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप है फीद पुर बरेली से 800 नग लगभग 9 टन सरसो का तेल लेकर चालक अपनी डीसीएम से फतेहगंज अयोध्या के लिए निकला था। देर रात नींद आने के बाद चालक ने अपने वाहन को एक दुकान के सामने सब लेन के किनारे खड़ी कर सो गया। चोरों ने तिरपाल और वाहन में लगे पीछे के तीन पटरे काटकर गत्तो में भरे 120 नग सरसों का तेल चोरी कर उठा ले गए। इतनी बारीकी से चोरी हुई कि सब लेन से गुजरने वाले लोगों के साथ चालक को भी भनक नहीं लगी। जब सुबह सोकर उठा और गन तब्य को जाने की तैयारी में लगा तब चालक को जानकारी हुई। वाहन चालक तौसीफ पुत्र सफीक कैंट मिर्जापुर द्वारा दी गई शिकायत के सम्बन्ध में पूंछे जाने पर रौनाही प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- रामनगरी में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, जिले में 2.57 लाख वोटर घटे
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love